आशुतोष शर्मा का जलवा
विशाखापट्टनम, दिल्ली कैपिटल्स ने इम्पैक्ट सब आशुतोष शर्मा की सूझबझ से खेली गई 31 गेंद में नाबाद 66 रन की त्फानी पारी से सोमवार को यहाँ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को तीन गेंद रहते एक विकेट से हरा दिया।
आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर गगनदायी छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पाँच चौके और इतने ही छक्के जड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियें के बाद वापसी करते हुए एलएसजी को आ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया।
फिर उसने आशुतोष की धमाकेदार पारी 19.3 ओवर में नौ विकेट पर 211 रन बनाकर जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही, जिसने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए थे और एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर सात रन था। इससे ऐसा लग रहा था कि यह लक्ष्य उसके लिए बहुत बड़ा है, लेकिन आशुतोष ने उसकी उम्मीदों को पंख लगाकर जीत दिलाई।
दिल्ली ने दर्ज की रोमांचक जीत
आशुतोष और विप्रज निगम (39 रन) ने तेजी से खेलते हुए सातवें विकेट के लिए 22 गेंद में 55 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुँचाया। अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। पर 17वें ओवर की पहली गेंद पर राा की कैरम बॉल लेग साइड पर फ्लिक करने के प्रयास में विप्रज कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर साथ नहीं मिलने के बावजूद आशुतोष अंत तक डटे रहे और अपनी टीम को जीत तक पहुँचाया।
एलएसजी के लिए शार्दुल ठाकुर, मनिमरण सिद्धार्थ, दिग्वेश राा और रवि बिश्नोई ने दो दो विकेट झटके। शार्दुल ने पहले ही ओवर में जेक फ्रेजर मैकगुर्क और अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। समीर रिज्वी (4) दूसरे ओवर में आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल ने तीन चौके और एक छक्के से 11 गेंद में 22 रन बनाये, लेकिन दिग्वेश राा ने उन्हें आउट कर आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया।
फाफ डुप्लेसी (29 रन) तीन चौके और दो छक्के लगाकर अच्छी लय में दिख रहे थे। रवि बिश्नोई ने अपना स्पैल शुरू ही किया था और डुप्लेसी को अपना शिकार बना लिया। ट्रिस्टन स्टब्स (34 रन) ने जैसे ही जोखिम भरे शॉट लगाना शुरू किया, उनकी पारी समाप्त हो गई। उन्होंने आउट होने से पहले सिद्धार्थ पर दो गगनदायी छक्के जड़े।
इससे पहले पूरन ने 30 गेंद की पारी में छह चौके और सात छक्के जड़े, जबकि मिचेल मार्श ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और इतने छक्के जमाये। इन दोनें के अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया।
स्कोर बोर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्कराम का. स्टार्क बो. निगम 15, मिचेल मार्श का. स्टब्स बो. मुकेश 72, निकोलस पूरन बो. मिचेल स्टार्क 75, ऋषभ पंत का. डुप्लेसी बो. कुलदीप 0, डेविड मिलर नाबाद 27, आयुष बदोनी का. स्टब्स बो. कुलदीप 4, शार्दुल ठाकुर रन आउट 0, शाहबाज अहमद का. सब बो. मिचेल स्टार्क 0, रवि बिश्नोई बो. मिचेल स्टार्क 0, दिग्वेश राा नाबाद 0. अतिरिक्त : 7 रन। कुल योग : (20 ओवर में आ विकेट पर) 209 रन। विकेट पतन : 1-46, 2-133, 3-161, 4-169, 5-177, 6-177, 7-194, 8-194. गेंदबाजी : मिचेल स्टार्क 4-0-42-3, अक्षर पटेल 3-0-18-0, विपराज निगम 2-0-35-1, मुकेश कुमार 2-0-22-1, कुलदीप यादव 4-0-20-2, मोहित शर्मा 4-0-42-0, ट्रिस्टन स्टब्स 1-0-28-0.
दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर मैकगुर्क का. बडोनी बो. ाकुर 1, फाफ डुप्लेसी का. मिलर बो. रवि बिश्नोई 29, अभिषेक पोरेल का. पूरन बो. ठाकुर 0, समीर रिज्वी का. पंत बो. सिद्धार्थ 4, अक्षर पटेल का. पूरन बो. राा 22, ट्रिस्टन स्टब्स बो. सिद्धार्थ 34, आशुतोष शर्मा नाबाद 66, विप्रज निगम का. सिद्धार्थ बो. राा 39, मिचेल स्टार्क का. पंत बो. बिश्नोई 2, कुलदीप यादव रन आउट 5, मोहित शर्मा नाबाद 1. अतिरिक्त : 8 रन। कुल योग (19.3 ओवर में नौ विकेट पर) 211 रन। विकेट पतन : 1-2, 2-2, 3-7, 4-50, 5-65, 6-113, 7-168, 8-171, 9-192. गेंदबाजी : शार्दुल ठाकुर 2-0-19-2, मणिमरन सिद्धार्थ 4-0-39-2, दिग्वेश राा 4-0-31-2, रवि बिश्नोई 2-0-22-1, प्रिंस यादव 4-0-53-2, शाहबाज अहमद 1.3-0-22-0.(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



