प्रकृति की सौगात है फागुन का महीना
मन में सकारात्मक चिंतन एवं मन का सही दिशा में होना जरूरी होता है। सही मार्गदर्शन के अभाव में मन न भटवे, इसलिए धर्मशास्त्रों में भक्ति एवं सन्मार्ग द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के विधान बताए गए हैं। फाल्गुन मास में मन की चंचलता पर नियंत्रण के लिए विधि-विधान बनाए गए हैं।
फाल्गुन आते ही फाल्गुनी हवा मौसम के बदलने का एहसास करा देती है, कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने लगती है, प्राणियों का मन उत्साह एवं उल्लास से भर जाता है। अति उत्साह विकृति का रूप धारण न कर ले, इसलिए फाल्गुन मास में अन्य देवी-देवताओं के साथ चंद्रदेव की पूजा करने का भी विधान है। मान्यता है कि चंद्रमा का जन्म फाल्गुन मास में हुआ था। चन्द्रमा की उत्पत्ति ऋषि अत्री और देवी अनसुईया के द्वारा फाल्गुन मास की पूर्णिमा को हुई थी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी प्राणियों के मन का नियंत्रण चंद्रमा के द्वारा किया जाता है। चंद्रमा मन में विचार उत्पन्न करता है, मनुष्य के उत्थान-पतन का कारण मानव मन ही है, जो चंद्रमा के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए फाल्गुन मास में चंद्रमा को प्रसन्न करने के उपाय, शिव जी की पूजा और होलिकोत्सव मन की विकृतियों से व्यक्ति की रक्षा करती है।
मानसिक उलझन हो तो निम्न उपाय करें। जिन लोगों को हमेशा मानसिक उलझन रहती है, या कार्य के बोझ के कारण स्वभाव से चिड़िचिड़े हो गए हों, वे लोग मानसिक सबलता के लिए जन्मपत्री में चंद्रमा कारक होने पर नौ रत्ती का मोती चाँदी के अर्द्धचंद्रमा में जड़वाकर चाँदी की चेन या सफेद धागे में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि या फाल्गुन पूर्णिमा को अवश्य धारण करें।
भक्ति और सन्मार्ग से लक्ष्य प्राप्ति का शास्त्रीय विधान
जिनका जन्म अमावस्या को होता है, उन्हें चंद्रमा का पूर्ण बल नहीं मिल पाता है। अतः इस प्रकार के जातकों को भगवान शिव सहित चंद्रमा की आराधना एवं शिव सहित चंद्रमा के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। माह में एक बार रुद्राभिषेक करना चाहिए या महाशिविरात्रि को चाँदी का चंद्रमा बनवाकर शिव को अर्पण करना चाहिए।
किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मन में सकारात्मक चिंतन एवं मन का सही दिशा में होना जरूरी होता है। सही मार्गदर्शन के अभाव में मन न भटवे, इसलिए धर्मशास्त्रों में भक्ति एवं सन्मार्ग द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के विधान बताए गए हैं। फाल्गुन मास में मन की चंचलता पर नियंत्रण के लिए विधि-विधान बनाए गए हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



