शक्तिशाली राजयोगों से शुरु होगा नया साल
साल 2025 की विदाई के साथ ही ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल एक नए अध्याय की पटकथा लिखने जा रही है। साल 2025 दिसंबर के अंतिम 3 दिन और नए साल 2026 के पहले सप्ताह के पहले 3 दिन बेहद खास हैं। अभी हम 2025 की विदाई कर रहे हैं और नई उम्मीदों के साथ 2026 का स्वागत कर रहे हैं।
दिसंबर के अंतिम 3 दिन और जनवरी के शुरुआती 4 दिनों से मिलकर बनने वाला यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस समय धनु राशि में मंगल, बुध, पा और सूर्य की महायुति हो रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण, गजकेसरी, मंगल आदित्य और बुधादित्य जैसे शक्तिशाली राजयोगों का संगम हो रहा है।
यह भी पढ़े: शाकुंभरी नवरात्रि प्रकृति संरक्षण का पाठ सिखाती है
भविष्यवक्ताओं का मानना है कि नए साल की यह दस्तक मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगी। जहां कुछ राशियों के लिए चतुर्ग्रही योग धन और पद की वर्षा करेगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



