आरोग्या अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

हैदराबाद, मोजमजाही मार्केट स्थित आरोग्या अस्पताल में 77वाँ गणतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत नंदगोपाल भट्टड़ द्वारा अतिथियों के अभिनंदन से हुई। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात नगरद्वय के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. संजीव सिंह यादव ने ध्वज फहराया। आरोग्या अस्पताल की ओर से वरुण गुप्ता ने सम्मानीय अतिथि मनोज गोयल और डॉ. संजीव सिंह यादव का स्वागत किया। डॉ. संजीव सिंह यादव ने सभी को गणतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए डॉ. मोहन गुप्ता को तिरंगा फहराने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।

राजस्थानी स्नातक संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष नन्दगोपाल भट्टड़ ने कहा कि किसी भी देश के नागरिक के जीवन का आधार अनुशासन होता है। देश को विकास और समृद्धता की ओर अग्रसर करना केवल सरकार का ही काम नहीं, बल्कि यह जनता की भी जिम्मेदारी है। राजस्थानी स्नातक संघ के अध्यक्ष और सम्मानीय अतिथि मनोज गोयल ने जागरूकता का महत्व बताते हुए कहा कि एक नागरिक के रूप में हमारी जागरूकता ही गणतंत्र के जीवित होने का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद को हर दृष्टि से विकसित करने की पहल : राज्यपाल

नागरिकों का जागरूक और सक्रिय रहना गणतंत्र के लिए आवश्यक

यदि नागरिक सो जाएँगे, तो गणतंत्र जीवित नहीं रहेगा। विशेषकर भारत जैसी परिस्थितियों में नागरिकों का जागरूक और सक्रिय रहना बहुत आवश्यक है। देशभक्ति का महत्व बताते हुए डॉ. के.डी. मोदी ने 2025 और 2026 के संदर्भ में खासकर दुनिया में चल रहे विस्तारवाद को देखते हुए देश के प्रति भक्ति को एकमात्र मंत्र बताया। उन्होंने मनोज गोयल के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सोच से ही कार्य आते हैं।

डॉ. एम.के. सिंह, डॉ. विजय मोहन, राजस्थानी स्नातक संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा, सुरेश काबरा, द्वारका आसावा, हरिकिशन ओझा, प्रकाश नारायण राठी, राजस्थानी स्नातक संघ के सदस्य अरुण लाहोटी, निर्मला गोयल, सरोज अग्रवाल, अनिल कुमार वाजपेयी, आनन्द शर्मा, ललता प्रसाद अग्रवाल, अरविंद नाराणिया, नन्दकिशोर बाहेती, गोपाल सारड़ा, संपत दरक, प्रशान्त साबू, नरसिंग दास कासट, ओंकार यादव, मोहम्मद सलीम, ऊषा गुप्ता, वरुण गुप्ता, डालिया गुप्ता, विष्णुकांता शर्मा और आरोग्या अस्पताल के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नन्दगोपाल भट्टड़ ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button