चीन में हुई दुनिया की पहली रोबोट हाफ मैराथन
बीजिंग, शनिवार को सुबह-सुबह दर्जनों मानव सदृश रोबोट कदम दर कदम बीजिंग की सड़कों पर उतरे और हजारों मानव सदृश रोबोटों के साथ मिलकर दुनिया की पहली हाफ मैराथन में शामिल हुए, जिसमें चीन की तकनीकी ताकत का प्रदर्शन किया गया।चीन में एक ऐसी मैराथन दौड़ देखने को मिली। जिसमें इंसानों के साथ रोबोट दौड़ते नजर आए।
चीन ने शनिवार को दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन आयोजित की। इसमें 21 रोबोट मानव धावकों के साथ दौड़े। सड़क पर इंसानों के साथ रोबोट को दौड़ते देख लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौड़ मकसद चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों में प्रगति को दिखाना था। यह आयोजन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और चीन के बीच नई तकनीकों को लेकर मुकाबला तेज हो गया है।
चीन में दुनिया की ऐसी पहली दौड़ देखने को मिली। जिसमें इंसान के साथ रोबोट भी दौड़ लगाते नजर आए। दौड़ में काले रंग की सन हैट और सफेद दस्ताने पहने एक रोबोट सबके आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में दिखा कि कुछ रोबोट शुरुआत में ही अटक गए या गिर पड़े।

चीन में एक ऐसी मैराथन दौड़ देखने को मिली, जिसमें इंसानों के साथ रोबोट दौड़ते नजर आए। चीन ने शनिवार को दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन आयोजित की। इसमें 21 रोबोट मानव धावकों के साथ दौड़े। सड़क पर इंसानों के साथ रोबोट को दौड़ते देख लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौड़ मकसद चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों में प्रगति को दिखाना था। यह आयोजन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और चीन के बीच नई तकनीकों को लेकर मुकाबला तेज हो गया है।
दुनिया की पहली ऐसी दौड़
चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक वीडियो फुटेज जारी कर इसे दुनिया की पहली ऐसी दौड़ बताया जिसमें कई रोबोट शामिल थे। दौड़ में काले रंग की सन हैट और सफेद दस्ताने पहने एक रोबोट सबके आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में दिखा कि कुछ रोबोट शुरुआत में ही अटक गए या गिर पड़े। बीजिंग के आर्थिक-तकनीकी विकास क्षेत्र में 21 किलोमीटर की इस दौड़ में शीर्ष विश्वविद्यालयों और फर्मों के अपने तकनीकी संचालकों के साथ 21 ह्यूमनॉइड रोबोट को दौड़ते देखना लोगों के लिए किसी अंचभे से कम नहीं था। (भाषा)
यह भी पढ़ें– पर्यावरण को बचाने हेतु आंदोलन अभी बाकी : केटीआर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



