शमशाबाद में होगा दुनिया के सबसे बड़े मियावाकी वन का विस्तार
हैदराबाद, एकीकृत बायोफिलिक रियल एस्टेट कंपनी स्टोनक्राफ्ट ग्रुप ने शमशाबाद में अपनी नयी परियोजना के साथ दुनिया के सबसे बड़े मियावाकी बन के विस्तार का शुभारंभ किया है। वुड्स शमशाबाद नामक दूसरे चरण की परियोजना से कंपनी 300 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य रखती है।
स्टोनक्राफ्ट ग्रुप की संस्थापक और प्रबंध निदेशक, कीर्ति चिलुकुरी यहाँ जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वुड्स शमशाबाद का दूसरा चरण नवाचार, टिकाऊ और सामुदायिक जीवन को प्रोत्साहित करने वाली परियोजना है। दस लाख से अधिक पेड़ों वाला यह विकास पर्यावरणीय स्थिरता के लिए हमारे अनोखा उदाहरण होगा। विश्व पर्यावरण दिवस इसका प्रारंभ ग्रुप से जुड़े लोगों को भी काफी उत्साहित कर रहा है।
यह विस्तार निवासियों को आरामदायक आदर्श वातावरण प्रदान करने के साथ साथ वायू प्रदूषण को कम करने तथा जैव विविधता को बढ़ावा देने का काम करेगा। प्राकृतिक संसाधनों संरक्षण भी इसके द्वारा सुनिश्चित किया जा सकेगा। कार्ति चिलुकुरी ने बताया कि वुड्स शमशाबाद दुनिया के सबसे बड़े मियावाकी वन का विस्तार है।
यह भी पढ़ें… राजभवन में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
परियोजना के पहले चरण में 18 एकड़ में 4.5 लाख पेड़ लगाए जाने का रिकॉर्ड बनाया गया था, जबकि दूसरे चरण में 25 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 6.5 लाख पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे स्टोनक्राफ्ट ग्रुप के ग्रीन लिविंग और संधारणीय जीवन के लिए बुनियादी ढांचे को तैयार करने का अपना वादा पूरा करेगा।
इस चरण में 150 फार्म यूनिट होंगी, जिनका आकार 1,800 से 3,500 वर्ग गज तक होगा। कंपनी को उम्मीद है कि इससे 300 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया वुड्स शमशाबाद दूसरे चरण में निःशुल्क जल, कुशल मल प्रबंधन के माध्यम से जल-बचत, क्लब हाउस के साथ एक सुरक्षित गेटेड समुदाय का विकास लक्षित है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



