प्रजावाणी जैसा कार्यक्रम देश में कहीं नहीं : भट्टी विक्रमार्का

हैदराबाद, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि प्रजावाणी जैसा कार्यक्रम देश में कहीं नहीं चल रहा है। उन्होंने प्रजा भवन में प्रजावाणी कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएँ सुनने और उन्हें सुलझाने के लिए प्रजावाणी कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलाया जा रहा है। लोगों से मिले आवेदनों में से अब तक 74 प्रतिशत को सुलझाया गया है।

यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जो समस्याएँ अभी भी अनसुलझी हैं, उनका भी समाधान मिलने की उम्मीद है। उन्हें बहुत खुशी है कि जिस लक्ष्य से प्रजावाणी कार्यक्रम शुरू किया गया था, वह पूरा हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रजावाणी कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस की मदद से राज्य व जिला स्तर पर विशेष सॉफ्टवेयर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लोगों के लिए प्रजा भवन के गेट तक नहीं खोले थे, लेकिन अब वह प्रजावाणी की आलोचना कर रहे हैं, जो राक्षसों द्वारा वेदों का जाप करने जैसा है।

यह भी पढ़ें… परेड मैदान में 13 से होगा अंतरराष्ट्रीय पतंग एवं मिठाई उत्सव

कार्यक्रम में मंत्री पोन्नम प्रभाकर, जूपल्ली कृष्ण राव, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चिन्ना रेड्डी, प्रजावाणी नोडल अधिकारी दिव्या, हैदराबाद जिलाधीश दासरी हरिचंदना, अन्य अधिकारी तथा प्रजावाणी के लाभार्थी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button