‘अराइव एंड अलाइव’ रोड सेफ्टी अभियान का तीसरा चरण शुरू

हैदराबाद, गोलकोंडा जोन की ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अराइव एंड अलाइव कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आज से आरंभ होकर 18 अप्रैल तक चलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) जोएल डेविस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए कहा कि आईएसआई मार्क हेलमेट सिर की चोटों से 80 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है।

साथ ही उन्होंने ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग को भी बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि हमारे परिवार हमारे इंतजार में होते हैं, इसलिए सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहिए। इस अभियान के तहत राज्य भर में 99 दिनों की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें सड़क सुरक्षा जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी, डिफेंसिव ड्राइविंग, रोड सेफ्टी शपथ अभियान और गांव स्तर पर रोड सेफ्टी समितियों का गठन शामिल है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में 18 पुलिस इंस्पेक्टर इधर-उधर

गोलकोंडा जोन में इस अभियान के अंतर्गत कुल 13 समितियों का गठन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। अवसर पर गोलकोंडा जोन के डीसीपी जी. चंद्र मोहन, गोलकोंडा यातायात एसीपी डी. धन लक्ष्मी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button