केबीसी में आज दिखाई देंगी ऑपरेशन सिंदूर की तीन बहादुर शेरनियाँ

Ad

मुंबई, अमिताभ बच्चन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पेश किए जा रहे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में भारतीय सेना की उन तीन बहादुर महिला शेरनियों की कहानी देखने-सुनने को मिलेगी, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर मेंं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी, वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिक सिंह और नौसेना की कमांडर प्रेर्णा देवस्थली आज केबीसी शो का मुख्य आकर्षण होंगी। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नया प्रोमो साझा किया, जिसमें एपिसोड की झलक दिखाई गई है।

प्रोमो में दिखाया गया कि अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर के अपने अनुभव साझा कर रही हैं। उन्होंने ऑपरेशन के विवरण बताए और यह भी बताया कि उन्होंने हर चुनौती का सामना कैसे किया। चैनल द्वारा जारी प्रोमो ने पहले ही पूरे देश में दर्शकों का ध्यान खींचा है। प्रोमो 15 अगस्त को रात 9 बजे होगा।

https://twitter.com/SonyTV/status/1956256929946460226

यह भी पढ़े : बड़े पर्दे पर कहां हैं हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अविस्मर्णीय स्त्रियां

प्रोमो में अधिकारी सोफिया कहती नजर आती हैं, “पाकिस्तान लगातार ऐसा करता रहा। इसलिए उन्हें जवाब देना जरूरी था। इसी कारण ऑपरेशन सिंदूर हुआ।” प्रोमो के जारी होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दर्शकों ने इसके प्रति उत्साह व्यक्त किया। जहां कई लोगों ने अधिकारियों के साहस की सराहना की। शो का 17वां सीजन 11 अगस्त को शुरू हुआ था और फैंस इससे लुत्फ उठा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button