ये हैं बॉलीवुड की टॉप फीमेल डायरेक्टर
जब भी हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर्स की बात आती है तो हर कोई संजय लीला भंसाली से लेकर यश चोपड़ा तक का नाम लेता है पर कम ही लोग ऐसे हैं जो बॉलीवुड की फीमेल डायरेक्टर्स के बारे में जानते होंगे। उन्होंने ऐसी हिट फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीतने में कामयाब रही है। चलिए यहाँ हम आपको बताते हैं, हिंदी सिनेमा की उन फीमेल डायरेक्टर्स के बारे में, जिन्होंने एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्में दी हैं-

डायरेक्टर मेघना गुलजार ने अपने कॅरियर में ढेरों फिल्में दी है। बतौर डायरेक्टर मेघना ने इंडस्ट्री को कल्ट फिल्में दी है, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। उनकी सफल फिल्मों की लिस्ट में छपाक, सैम बहादुर, राजी और तलवार जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और समीक्षकों को भी पसंद आई।
जोया अख्तर

जोया अख्तर बॉलीवुड की बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। जोया ने लक बाय चांस (2009), ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011), दिल धड़कने दो(2015), गली बॉय (2019), और द आर्चीज (2023) जैसी फिल्में दी। उन्होंने थियेटर से लेकर ओटीटी तक अपना दम-खम दिखाया और दर्शकों को बेहतरीन एंटरटेनर फिल्में दी।
किरण राव

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने बतौर निर्माता ढेरों हिट फिल्में दी। उन्होंने दंगल को प्रोड्यूस किया और इसका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया। वहीं, किरण राव ने बतौर डायरेक्टर लापता लेडीज जैसी हिट फिल्म दी। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इसे ऑस्कर तक के लिए नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, ये बेस्ट फिल्म की कैटेगरी से बाहर हो गई थी।
रीमा कागती

डायरेक्टर रीमा कागती को तलाश (2012), गोल्ड (2018) और मेड इन हेवन (2019-2023) जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए जाना जाता है। वहीं, उनकी फिल्म दहाड़ (2023) और खो गए हम कहां (2023) जैसी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।
अश्विनी अय्यर तिवारी

डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने निल बटे सन्नाटा (2015), बरेली की बर्फी (2017) और पंगा (2020) जैसी फिल्में दी। बरेली की बर्फी (2017) और पंगा (2020) को इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।
फराह खान

फराह खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। उन्होंने मैं हूं ना (2004), ओम शांति ओम (2007), तीस मार खां (2010) और हैप्पी न्यू ईयर (2014) जैसी फिल्में दी। इन मूवीज को लोगों ने काफी पसंद किया और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म किया।
नंदिता दास

नंदिता दास एक बेहतरीन अदाकारा के अलावा शानदार डायरेक्टर भी हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा भाषाओं में 40 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने फिराक (2008), मंटो (2018) और ज़्विगाटो (2022) जैसी मूवीज का निर्देशन किया है। नंदिता को मंटो जैसी फिल्म के लिए खासतौर पर याद किया जाता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





