पोलियो ड्रॉप देने के बाद तीन महीने के शिशु की मौत

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी के भिमरा गांव में  तीन महीने के शिशु की पोलियो ड्रॉप देने के कुछ ही मिनटों बाद मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में चिंता की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्णलता और उमाकांत को तीन बेटियों के बाद बेटा हुआ था।आज शिशु को आंगनवाड़ी/आशा कार्यकर्ता रोजा, समुद्रा और स्वरूपा ने पोलियो ड्रॉप दिया।

ड्रॉप लेने के तुरंत बाद शिशु लगातार रोने और उल्टी करने लगा। उसकी कुछ ही समय में उसकी साँसे रुक गईं। इसके बाद परिवार ने तुरंत शिशु को कंगटी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए नारायणखेड सरकारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़े : तेलंगना में खाँसी की दो सिरप बैन

उधर, कंगटी पीएचसी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. नागमणि ने बताया कि सभी शिशुओंं की तरह इस शिशुओं को भी पोलियो ड्रॉप पिलाया गया था, लेकिन इस तरह की अन्य क्षेत्रों से कोई घटना की रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और मौत के कारणों की जांच जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button