कल चारमीनार महादेव मंदिर से शुरू होगी भव्य काँवड़ यात्रा

हैदराबाद, भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ, हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में रविवार, 27 जुलाई को 28वीं काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आज यहाँ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संघ के अध्यक्ष मांगेराम तायल ने कहा कि काँवड़ यात्रा में भाग लेने वाले काँवड़धारियों को नियमों का पालन अवश्य करना होगा।

भक्तों से नियमों का पालन करने की अपील

मांगेराम तायल ने बताया कि चारमीनार स्थित श्री महादेव मंदिर से रविवार सुबह 6.31 बजे काँवड़ यात्रा आरंभ होगी, जो मंचीरेवुला स्थित ब्रह्मसूत्र ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर तक जाएगी। उन्होंने काँवड़ धारियों को नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि काँवड़ यात्रा में भाग लेने वाले काँवड़यात्रियों के साथ चलने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाये गए हैं। काँवड़ लेकर चलने वाले शिव भक्तों के शरीर पर चमड़े की कोई वस्तु नहीं होनी चाहिए। इन वस्तुओं में जूते, चप्पल, बेल्ट, पर्स शामिल हैं। केवल संघ द्वारा बनाया गया सात्विक भोजन ही ग्रहण करना होगा। पानी को छोड़कर बाहर से कुछ भी ग्रहण नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें… मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की 25वीं काँवड़ यात्रा संपन्न

मांगेराम तायल ने कहा कि सबकी सुरक्षा के लिए संघ डीसीएम में रस्सी बांधता है, सभी को उस रस्सी के अंदर भगवान शिव का जाप करते हुए अपनी लाइन में चलना होगा। शिव भक्त डीसीएम से आगे जाने से बचें। अध्यक्ष ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए पानी की गाड़ियाँ साथ चलती हैं। लघुशंका स्नान वगैरह के लिए गाड़ियाँ एवं टैंकर उपलब्ध होंगे। उन्होंने नगर के धर्मप्रेमी जनों से अधिकाधिक संख्या में काँवड़ यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button