मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की 25वीं काँवड़ यात्रा संपन्न
हैदराबाद, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज युवा समिति द्वारा 25वीं भव्य काँवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रा का शुभारंभ श्याम सुंदर परवाल, कैलाश डावर, अफजलगंज इंस्पेक्टर रवि एवं पदाधिकारियों द्वारा भगवा झंडा दिखाकर किया गया। काँवड़ यात्रा सिद्दिअंबर बाजार, बेगम बाजार, सिटी कॉलेज, बहादुरपुरा, जू पार्क, रामदेवरा, आराम घर होते हुए सत्यम् शिवम् सुंदरम् गौशाला, सातमराई गगन पहाड़ पहुँची।








यात्रा का गौशाला में भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा बेगम बाजार छतरी पर युगल किशोर कड़ेल जौहरी, नारायण लाल दामोदर जितेंद्र कड़ेल, चंद्रप्रकाश रोड़ा, जितेंद्र जालू, ओमप्रकाश परवाल, ओमप्रकाश राजेश कड़ेल, कन्हैयालाल कड़ेल, राजेश परवाल, जुगल सहदेव, आनंद रोडा, महावीर कड़ेल, माणिक देवाल, राजकुमार खलबलिया, महावीर कड़ेल, पंकज किंकान, पवन कुमार मायछ, विष्णु मायछ एवं लड्डू यादव द्वारा पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। सिटी कॉलेज के समीप सुरेश खिप्पल ने काँवड़ियों का अभिनंदन किया।









बहादुरपुरा देवी बाग मंदिर में कड़ेल परिवार द्वारा ठंडाई वितरित की गई। गौरीशंकर झींगा द्वारा पुष्पों से स्वागत किया गया। शिवरामपल्ली रामदेवरा क्षेत्र में राजू व संजय खिप्पल द्वारा जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। पुरुषोत्तम मायछ द्वारा आराम घर चौराहा पर स्वागत किया गया। गंतव्य स्थल, सत्यम् शिवम् सुंदरम् गौशाला में विश्राम के पश्चात भव्य गंगा आरती, भजन कीर्तन और प्रसादी का आयोजन हुआ। अवसर पर वाराणसी से पधारे हिमांशु पांडे व उनकी टीम द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती प्रस्तुत की गई।
यह भी पढ़ें… मैढ़ स्वर्णकार समाज ने निकाली भव्य काँवड़ यात्रा
विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और समाज का आभार प्रदर्शन
अवसर पर विशेष अतिथियों ललित कड़ेल, सत्यनारायण डाँवर, तरुण कुमार झँवर, नेमीचंद जैन, धर्मराज रांका, मांगेराम तायल, अविनाश देवड़ा का युवा समिति एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला एवं शॉल से स्वागत किया गया। बेंगलुरू से पधारीं नीलम देवाल (कोषाध्यक्ष, मैढ़ समाज, बेंगलुरू) व समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक टीपू किंकान का स्वागत-सत्कार किया गया। भजन गायक प्रतीक दायमा के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। समाज बंधुओं ने प्रसादी का आनंद लिया।





अवसर पर समाज के अध्यक्ष पवन कुमार मायछ ने मार्गदर्शक मंडल के हरिकिशन मायछ, महावीर कड़ेल, विष्णु मायछ, कन्हैयालाल कड़ेल, ओमप्रकाश परवाल, दामोदर कड़ेल, चंद्रप्रकाश रोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जालु, नथमल मायछ, प्रदीप कुमार माण्डण, भिवराज मायछ, दामोदर ढल्ला, महिला समिति की मंजू परवाल, नंदा सुनालिया, युवा समिति के विनीत मायछ, आशीष मायछ, विशाल माहौर, विक्रांत बवेलिया, मनोज देवाल, राजू खिप्पल, पूनमचन्द मायछ, तन-अल्पाहार, दोपहर की प्रसादी एवं रात्रि प्रसादी के दानदाताओं, मन-धन से सहयोग करने वालों व पुलिस विभाग द्वारा किए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन द्वारकाप्रसाद मायछ (महामंत्री), युगल किशोर कड़ेल (कोषाध्यक्ष) ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



