भट्टी विक्रमार्का के आश्वासन के बाद ट्रांस्को कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Ad

हैदराबाद, ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ तेलंगाना लिमिटेड (ट्रांस्को) कर्मियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का द्वारा उनके मुद्दों पर ट्रांस्को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डी. कृष्ण भास्कर से बातचीत करने का आश्वासन देने के बाद उन्होंने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। तेलंगाना विद्युत आर्टिजन एम्प्लॉइज़ ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने गत 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। उनकी प्रमुख माँगों में कर्मियों की सेवाओं का नियमितीकरण, वेतन वृद्धि आदि शामिल थे। 15 अप्रैल को ट्रांस्को ने कर्मचारियों को चेतावनी जारी की थी कि यदि वह 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनकी सेवाएँ समाप्त कर दी जाएँगी।

यह चेतावनी औपचारिक नोटिस के माध्यम से जारी की गई थी, जिसमें तेलंगाना आवश्यक सेवाएँ अनुरक्षण अधिनियम (टेस्मा) औद्योगिक विवाद अधिनियम और निगम के सेवा नियमों का हवाला दिया गया। इसके तहत तेलंगाना सरकार ने 25 फरवरी से 24 अगस्त तक राज्य की सभी विद्युत उपयोगिताओं में हड़ताल पर छह माह का प्रतिबंध लगाया हुआ है। बिजली कर्मियों की संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष सतीश रेड्डी ने प्रजा भवन में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा।

Ad

यह भी पढ़ें… केटीआर की पदयात्रा पर कविता ने साधा निशाना

भट्टी विक्रमार्का ने कर्मचारियों से कहा कि जब गर्मियों में बिजली की माँग चरम पर होती है, ऐसे समय में हड़ताल करना उचित नहीं है। उन्होंने उनसे संवाद के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button