उप्पल मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

Ad

हैदराबाद, उप्पल मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के चलते सनसनी फैल गई।

उप्पल पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन प्रबंधन को फोन कर स्टेशन में बम लगाए जाने और उसके कभी भी फटने की धमकी दी।

स्टेशन प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के आधार पर उप्पल पुलिस बम खोजी दस्ते के साथ तुरन्त उप्पल स्टेशन पहुँच गई। लगभग दो घंटे की छानबीन के बाद कोई बम बरामद नहीं हुआ।

Ad

यह भी पढ़ें… आंगनवाड़ी में उबला हुआ अंडा माँगने पर 11 वर्षीय छात्र की पिटाई

सूचना मात्र कोरी अफवाह साबित हुई। टेलीफोन कॉल के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button