हैदराबाद में 18 पुलिस इंस्पेक्टर इधर-उधर

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने बड़े स्तर पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए। आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

आदेश के मुताबिक, जे. बालराजू को कंचनबाग थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि वाई. कमल कुमार को कंचनबाग से स्थानांतरित कर सीसीएस, डीडी विभाग में भेजा गया। के. नरसिम्हा को डबीरपुरा से मलकपेट थाने का इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं पी. उपाशंकर को डबीरपुरा थाने का इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल

विशेष शाखा में कार्यरत बी. शोभन को मीरपेट तथा एन. शंकर कुमार को सीएआर मुख्यालय में अटैच किया गया। डी. देबोरा जो अब तक पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें पहाड़ी शरीफ थाने में डीआई नियुक्त किया गया। इसके अलावा, मलकाजगिरी कमिश्नरेट से आए चंद्रशेखर और के. नरसिंग को एसआर नगर और चारमीनार थानों में डीआई के रूप में तैनात किया गया।

के. रमेश गौड़ को स्पेशल ब्रांच में भेजा गया है, जबकि एस. रामुलु और बी. नरसिम्हलु को सीटीसी में नियुक्त किया गया। निलंबन से लौटे एम. वेंकट शिवा राव और वाई. केसरी प्रसाद को इन्वेस्टिगेशन मॉनिटरिंग सेल में तैनात किया गया। डी. भिक्षापति को ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल, एम. प्रवीण कुमार को रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, के. मधु लता और एस. नवीन को मेन पीसीआर में तैनात किया गया। बताया गया कि यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button