अफगानिस्तान के पीछे हटने के बावजूद समय पर होगी त्रिकोणीय श्रृंखला : पीसीबी

Ad

लाहौर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान के नाम वापिस लेने के बावजूद त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला 17 से 29 नवंबर के बीच लाहौर में खेली जायेगी। पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान की जगह दूसरी टीम को शामिल करने के लिये वे दूसरे बोर्ड से बातचीत कर रहे हैं। श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है।

अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान के नहीं खेलने पर भी श्रृंखला समय पर होगी। हम दूसरी टीम तलाश रहे हैं और एक बार तय होने पर घोषणा की जायेगी। तीसरी टीम श्रीलंका की है और टूर्नामेंट 17 नवंबर से ही होगा।

यह भी पढ़े : पक्तिका विवाद के बाद , अफगानिस्तान ने पाक‑टी20 ट्राई सीरीज़ से नाम वापस लिया

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमलों में तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद टीम नहीं भेजने का फैसला किया है। टेस्ट दर्जा पाने के बाद से अफगानिस्तान ने श्रीलंका से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है हालांकि उसकी ए टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button