लक्ष्मी-रूपा है तुलसी
तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु की कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। तुलसी में औषधीय गुण होते हैं। इसकी पूजा करने से आरोग्य और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। माना जाता है कि तुलसी पूजा करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है, जिससे दरिद्रता दूर होती है।
भारतीय संस्कृति में तुलसी पूजन दिवस को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में साक्षात देवी लक्ष्मी का वास होता है और इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता आती है। इस शुभ दिन भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं। साफ-सुथरे, विशेषकर लाल वस्त्र धारण करते हैं। घर व मंदिर को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है।
शुभ मुहूर्त
तुलसी पूजन के लिए कोई खास मुहूर्त नहीं होता है, क्योंकि यह पूरे दिन मनाया जाता है, लेकिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य उदय से पहले का समय) और गोधूलि वेला (शाम का समय) सबसे उत्तम माने जाते हैं।
पूजा विधि
इस शुभ दिन भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं। साफ-सुथरे विशेषकर लाल वस्त्र धारण करते हैं। लाल रंग शुभता का प्रतीक माना जाता है। पूजन स्थल को अच्छी तरह से साफ करके फूलों और आकर्षक रंगोली से सजाया जाता है। तुलसी माता को एक स़ाफ चौकी पर स्थापित करें। तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें। उन्हें कुमकुम और हल्दी आदि लगाएं।
तुलसी माता का 16 श्रृंगार किया जाता है, जिसमें लाल चुनरी, फूल, फूलमाला, चूड़ियां, बिंदी अर्पित की जाती है। फल, मिठाई, धूप और दीप अर्पित करें। तुलसी माता के मंत्रों का जाप करें। पूजन के बाद तुलसी के पौधे की 7, 11, 21, या 108 परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय तुलसी माता से सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद मांगें। आखिर में आरती करें और सभी को प्रसाद वितरित करें।
महत्व
हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी का रूप माना जाता है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिया कहा जाता है। मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। तुलसी में औषधीय गुण होते हैं। इसकी पूजा करने से आरोग्य और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। माना जाता है कि तुलसी पूजा करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है, जिससे दरिद्रता दूर होती है। धन-धान्य की वृद्धि होती है। तुलसी का पौधा घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता लाता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



