त्वेसा पहले दौर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर
एलिकांटे (स्पेन),लेडीज यूरोपियन टूर में भारतीय महिला गोल्फरों का प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा में है। यूरोप के प्रतिष्ठित ला सेला ओपन में जहां दुनिया भर की टॉप खिलाड़ी भाग ले रही हैं, वहीं भारत की त्वेसा मलिक ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर के बाद अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
इस टूर्नामेंट में कुल सात भारतीय गोल्फर हिस्सा ले रही हैं, और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन अगले राउंड में अपनी जगह बना पाएगा। लेडीज यूरोपियन टूर में खेलना जारी रखने के लिए अपना कार्ड बरकरार रखने को प्रयासरत भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने ला सेला ओपन में एक अंडर 71 के स्कोर के साथ अच्छी शुरुआत की और वह पहले दौर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर हैं।
त्वेसा ला सेला गोल्फ रिसोर्ट में आयोजित की जा रही इस 10 लाख यूरो इनामी प्रतियोगिता में खेल रही सात भारतीय महिला खिलाड़ियों में पहले दौर के बाद सबसे आगे हैं।हिताशी बख्शी (72) संयुक्त 28वें, जबकि दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स 73-73 के स्कोर के साथ संयुक्त 44वें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़े : रक्षित और अंशुल करेंगे एशिया पेसिफिक गोल्फ में भारत का नेतृत्व
रिद्धिमा दिलावरी (75) संयुक्त 77वें स्थान पर हैं। अवनि प्रशांत (78) और वाणी कपूर (78) संयुक्त 113वें स्थान पर हैं और उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है। युुवा खिलाड़ी अन्ना हुआंग ने बोगीरहित 64 का स्कोर बनाकर पहले दिन के अंत में दो स्ट्रोक की बढ़त बना ली। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





