दोपहिया फिसलकर लॉरी के नीचे जा फंसी, दो मरे
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी में नियंत्रण खोकर दोपहिया के फिसलकर लॉरी के नीचे आ जाने की वजह से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरुट्ला में रहने वाले युसुफ अली (65) व बलराम (50) कल रात इस्माइलखानपेट के पास एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर दोपहिया पर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान, आरुट्ला के पास सड़क पर फैले बारिश के पानी की वजह से उनकी दोपहिया फिसलकर लॉरी के नीचे आ गई।
घटना में कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



