उप्र : तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

एटा (उप्र), एटा जिले के मिरहची इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक पत्रकार समेत तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक सोरों गंगा से तीर्थ यात्रा करके लौट रहे थे। रास्ते में कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ियों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में साई बाबा मंदिर इलाके में रहने वाले पत्रकार वैभव जैन (26) और उनके साथी अतेंद्र (42) और संदीप (28) की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: तेलंगाना: बस व लॉरी में टक्कर, 2 मौत

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश नामक युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताम्भ पांडे ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button