मार्च में वाहन बिक्री में 16% उछाल : सियाम

नयी दिल्ली, देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर ने मार्च में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो मांग में सुधार और बाजार में तेजी का संकेत देती है।

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4,42,460 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च 2025 में 3,81,358 इकाई रही थी।

यह भी पढ़े : आईएमएफ की ‘प्रतिगामी कर’ सिफारिशों में भारत सबसे आगे : ऑक्सफैम

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी 19.3 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 19,76,128 इकाई हो गई जो मार्च 2025 में 16,56,939 इकाई थी। इसके अलावा, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21.4 प्रतिशत बढ़कर 76,273 इकाई रही जबकि मार्च 2025 में यह 62,813 इकाई थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button