प्रमुख हास्य कलाकार बब्बन खान का निधन

Ad

हैदराबाद, विश्वविख्यात नाटक अदरक के पंजे के माध्यम से दशकों तक दर्शकों को हँसाने वाले प्रसिद्ध हास्य कलाकार बब्बन खान का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांतिनगर स्थित कब्रिस्तान में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी शैला खान और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

उनके निधन से रंगमंच और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका जाना भारतीय रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके कालजयी संवाद तथा किरदार हमेशा कला प्रेमियों की यादों में जीवित रहेंगे। दिवंगत बब्बन खान का मानना था कि हास्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गंभीर मुद्दों को कहने का प्रभावी तरीका है।

Ad

यह भी पढ़े : तेलंगाना : 20–26 अप्रैल तक मनाया जाएगा कल्याण सप्ताह

बब्बन खान ने अपनी कला के दम पर हैदराबाद की स्थानीय तहजीब और हास्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। उनका ऐतिहासिक नाटक अदरक के पंजे 22 सितंबर 1965 से 11 फरवरी 2001 तक निरंतर चलता रहा। इस नाटक ने दुनिया के 60 देशों में 27 अलग-अलग भाषाओं में 10,000 से अधिक प्रदर्शन किए। साल 1984 में इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button