विहिप की मांग: धर्मांतरण-लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की मांग की

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन भेजकर कथित धार्मिक धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानूनों की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए, विश्व हिंदू परिषद के राज्य संयुक्त सचिव पंकज भारतीय ने इस तरह की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और सख्त कानून बनाने की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट और वाणिज्यिक क्षेत्रों में भी हिंदू महिलाओं से जुड़े धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ की घटनाएं सामने आ रही हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और दावा किया
“नासिक में प्रतिष्ठित संस्थानों के आसपास हुई हाल की घटनाओं से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि ‘लव जिहाद’ का जाल अब शिक्षित समुदाय और वाणिज्यिक क्षेत्रों तक फैल गया है।” उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में वन, सार्वजनिक और रेलवे भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और दावा किया कि सामाजिक कलह पैदा करने के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट की घटनाएं की जा रही हैं।
इसी बीच, हमीरपुर में बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि उनका संगठन राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के नेताओं द्वारा हमीरपुर के उपायुक्त गंधर्व राठौर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया था। लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा अंतरधार्मिक संबंधों के माध्यम से जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी साजिश का आरोप लगाने के लिए किया गया है। (भाषा)
यह भी पढ़े– नामपल्ली में 163वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 290 लोगों ने लिया लाभ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






