मासांत तक पूरी हो मतदाताओं की मैपिंग : सीईओ

Ad

हैदराबाद, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करके मैपिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिये। उन्होंने राज्य के सभी जिलाधीशों, डीईओ और ईआरओ के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर वीडियो कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जीएचएमसी, रंगारेड्डी और मेड़चल-मल्काजगिरी जिलों में शहरी इलाकों के लिए विशेष रणनीतियां बनाने को कहा, जहाँ प्रवासी आबादी का आना-जाना अधिक है। उन्होंने चालू मासांत तक मैपिंग प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से कम उम्र की महिला मतदाताओं की मैपिंग उनके माता-पिता के साथ की जाएगी। उन्होंने मैपिंग में सहायता के लिए विभिन्न आवासीय संघों और गेटेड कम्युनिटीज को शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही जोड़ा कहा कि सभी सरकारी अधिकारियों को संबंधित बीएलओ से संपर्क करके स्वैच्छिक रूप से अपनी मैपिंग करवानी चाहिए।

Ad

यह भी पढ़ें… 2029 में भी बीआरएस को हरायेंगे : रेवंत रेड्डी

सीईओ ने आगे कहा कि ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर सभी मिलकर गेटेड कम्युनिटीज़ और झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों का दौरा करके वहाँ के प्रतिनिधियों की मदद से मैपिंग का काम तेजी से पूरा करें। उन्होंने बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने का आदेश देते हुए कहा कि मैपिंग के दौरान छूटे हुए इलाकों का नियमित रूप से दौरा करना चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button