डीसीपी ने ऑनलाइन मंगवाया मटन कीमा निकला सड़ा, रेस्टोरेंट पर छापा

Ad

हैदराबाद, नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच साइबराबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ए. मुत्यम रेड्डी द्वारा ऑनलाइन मंगवाया गया मटन कीमा खराब निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी ने गत रविवार को जोमैटो के जरिए मटन कीमा करी ऑर्डर की थी। यह ऑर्डर जुबली हिल्स स्थित तेलुगु मीडियम रेस्टोरेंट से किया गया था। खाना डिलीवर होने के बाद जब डीसीपी ने उसे खोला, तो उसमें से तेज बदबू आने लगी। प्रारंभिक जांच में ही खाना बासी और खराब प्रतीत हुआ। इसके बाद अधिकारी ने तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Ad

यह भी पढ़ें हैदराबाद यातायात पुलिस ने 440 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

शिकायत के आधार पर जुबली हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए गए। जब्त किए गए सैंपल को जांच के लिए फूड सेफ्टी अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button