वरंगल भू-भारती घोटाले: मुख्य आरोपी बसवराज समेत 15 गिरफ्तार

हैदराबाद, वरंगल पुलिस ने 3.9 करोड़ रुपये के भू-भारती घोटाले में मुख्य आरोपी बसवराज और जेल्ला समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 9 अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

वरंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर भू-भारती वेबसाइट की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर फर्जी पंजीकरण के जरिए सरकार को 3.90 करोड़ रुपये का चूना लगाया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 63.19 लाख रुपये की नकदी के अलावा बैंक खातों को सीज किया गया और लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के संपत्ति संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा आरोपियों के पास से कार, लैपटॉप, डेस्कटॉप और सेलफोन जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें… हाई कोर्ट : ‘कल्ट’ वेब सीरीज को रोकने से इनकार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button