जल बोर्ड ने 24 घंटे में टैंकर डिलीवरी करने के लिए उठाए कदम : अशोक रेड्डी

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने कहा कि आगामी गर्मियों में 24 घंटे में टैंकर डिलीवरी पक्की करने हेतु इसके अनुकूल फिलिंग स्टेशन तथा फिलिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जल आपूर्ति की माँग को पूरा करने के लिए और टैंकर दिए जाएँगे। उन्होंने अधिकारियों को टैंकर बुक करने के 24 घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति करने का निर्देश दिया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खैरताबाद स्थित जल बोर्ड मुख्यालय में गर्मियों की गतिविधियों को लेकर अशोक रेड्डी ने कार्यकारी निदेशक मयंक मित्तल सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी कार्य हेतु रूप-रेखा बनाई। अब तक मंजूर हुए पानी की आपूर्ति, सीवरेज के काम, पिट्स, डी-सिल्टिंग के काम, टैंकर डिलीवरी और अन्य मामलों पर समीक्षा की गई।

अशोक रेड्डी ने कहा कि गर्मियों की गतिविधियों को लागू करने के लिए कुल 12 सर्कल हेतु एक सीजीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने अधिकारी को एक्शन प्लान बनाने की सलाह दी, ताकि अब तक मंजूर हुए पानी और सीवरेज के काम 31 मार्च तक पूरे किया जा सकें। उन्होंने कहा कि काम करते समय सेफ्टी व क्वालिटी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कार्य की पूर्ति के बाद निकलने वाले कचरे को तुरंत हटाया जाना चाहिए। अधिकारियों को खुदाई के लिए किए गए सड़क सुधार के काम को अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।

प्रत्येक नोडल अधिकारी को 2 हजार सेस पूल बनाने का लक्ष्य

अशोक रेड्डी ने कहा कि अगले 90 दिनों में ओआरआर एरिया में 18 हजार सेस पूल (तरल कचरे और सीवरेज को अस्थायी रूप से स्टोर करने के लिए भूमिगत कंटेनर) बनाने का काम किया जाना था। प्रत्येक नोडल ऑफिसर को 2 हजार सेस पूल बनाने होंगे। इससे जुड़े प्रस्ताव जमा करने तथा अनुमति लेने की सलाह उन्होंने दी। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि जल बोर्ड क्षेत्र के 200 व 300 गज या इससे ऊपर के हर घर के लिए एक सेस पूल होना आवश्यक है। उन्होंने हर नोडल ऑफिसर से जीएचएमसी से ओआरआर तक ग्राउंडवाटर बढ़ाने के मकसद से लगातार काम करने को कहा। उन्होंने बताया कि नए कनेक्शन के लिए एप्लीकेशन की जाँच करते समय सेस पूल बनाना अनिवार्य करने के लिए रेवेन्यू नियमों में बदलाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… बीएचईएल के समन्वय से होगा रायसमुद्रम तालाब का सौंदर्यीकरण : रंगनाथ

अशोक रेड्डी ने अधिकारियों को अगले 4 महीनों में जल बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सीवरेज लाइनों और मेनहोल से डी-सिल्टिंग करने का टारगेट दिया। उनको बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने वाली 90 दिन की स्पेशल एक्टिविटी को मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा डी-सिल्टिंग का काम गत 2 अक्तूबर, 2024 को शुरू किया गया, जो आज तक शहर के इलाकों में लगातार किया जा रहा है।

नतीजतन अब तक इस ड्राइव के माध्यम से 48,887 इलाकों में 6,285 किलोमीटर सीवरेज पाइपलाइन और 4.87 लाख मेनहोल से डी-सिल्टिंग का काम पूरा हो चुका है। इस स्पेशल ड्राइव में प्रतिदिन आने वाली सीवरेज की शिकायतों में 20 से 30 प्रतिशत तक कमी आई है। अवसर पर तकनीकी निदेशक सुदर्शन, कार्मिक, निदेशक मोहम्मद अब्दुल खादर, प्रॉजेक्ट निदेशक श्रीधर, ऑपरेशन डायरेक्टर विनोद भार्गव, सीजीएम, जीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button