हिन्दुत्व के लिए पार्टियों व संगठनों से परे संघर्ष करेंगे : बजरंग सेना

हैदराबाद, हिन्दुत्व और राष्ट्र हित के लिए पार्टियों तथा संगठनों से ऊपर उठकर संघर्ष करने का आह्वान बजरंग सेना तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष डी. शिवप्रसाद ने किया।

काचीगुड़ा स्थित श्री प्रसन्न आंजनेय स्वामी मंदिर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शिवप्रसाद ने नवगठित राज्य कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि पूर्व राज्य अध्यक्ष को हटाकर नई कार्यकारिणी का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें… श्री जैन सेवा संघ की कार्यकारिणी सभा में की गई चुनाव पर चर्चा

शिवप्रसाद ने कहा कि गोरक्षा, हिन्दू धर्म रक्षा, मंदिर संरक्षण के साथ-साथ लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के विरुद्ध बजरंग सेना राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा, गायों को प्रताड़ित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारें गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करें, यह हमारी प्रमुख मांग है। अवसर पर राज्य स्तरीय नेताओं सहित बड़ी संख्या में बजरंग सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button