1अप्रैल 2025 से हर शुक्रवार गेहूं स्टॉक स्थिति घोषित होगी – केंद्र सरकार

गेहूं स्टॉक पारदर्शिता के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

हर शुक्रवार घोषित करनी होगी स्टॉक स्थिति

नई दिल्ली समग्र खाद्य सुरक्षा के प्रभावी प्रबंधन और बाजार में बेईमान अटकलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़ी खुदरा श्रृंखलाओं और प्रसंस्करणकर्ताओं के लिए गेहूं के स्टॉक की घोषणा अनिवार्य कर दी है। 1 अप्रैल 2025 से यह सभी संबंधित संस्थाओं को (https://evegoils.nic.in/wsp/login) पोर्टल पर अपनी स्टॉक स्थिति अपलोड करनी होगी और इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से इसे अपडेट करना होगा।

स्टॉक सीमा खत्म, पारदर्शिता अनिवार्य

31 मार्च 2025 को गेहूं की स्टॉक सीमा समाप्त हो रही है, जिसके बाद सभी संस्थाओं को स्टॉक खुलासा करना अनिवार्य होगा। जो संस्थाएं अभी तक पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वे स्वयं को पंजीकृत कर नियमित रूप से स्टॉक का विवरण प्रस्तुत कर सकती हैं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग लगातार निगरानी रखेगा ताकि किसी भी तरह की सट्टेबाजी को रोका जा सके, गेहूं की कीमतों को नियंत्रण में रखा जाए और देशभर में इसकी आसान उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। यह कदम बाजार में पारदर्शिता लाने और आम जनता के लिए खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा। ( PIB)

यह भी पढ़ें कश्मीर में अलगाववाद अब इतिहास बन चुका है – अमित शाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button