पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र नलगोंडा में पति की उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिट्या तांडा में रहने वाले रमावत रवि का कुछ वर्षों पहले लक्ष्मी से विवाह हुआ था। उनके दो बेटे हैं। रवि गांव के पास स्थित सालकुनूर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में काम करता था। जबकि लक्ष्मी गृहिणी थीं। इसी दौरान, रवि को लक्ष्मी का एक करीबी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध होने का पता चला।
इसी वजह को लेकर दोनों के बीच पिछले एक साल से झगड़े हो रहे थे। लक्ष्मी ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई। बुधवार की सुबह उसने और उसके प्रेमी ने रवि के सिर और सीने पर बेरहमी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद उसने रिश्तेदारों को पति की प्राकृतिक कारणों से मौत होने की जानकारी दी। शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार होने पर ग्रामीण ने संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस के सख्ती देकर पूछताछ करने पर महिला ने अपना मुंह खोल दिया। मदगुलापल्ली पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






