सत्ता में आते ही हैद्रा को करेंगे रद्द : केसीआर

Ad

जग्तियाल, भारत राष्ट्र समिति (भारास) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने स्पष्ट किया कि अब बीआरएस का सत्ता में आना तय है और सत्ता में आते ही सबसे पहले हैदराबाद डिजास्टर रेस्पांस एंड ऐसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (हैद्रा) को रद्द किया जाएगा।

जग्तियाल जिले में भारत राष्ट्र समिति (भारास) द्वारा आयोजित प्रजा आशीर्वाद जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. जीवन रेड्डी केसीआर के समक्ष आज अपने भारी समर्थकों के साथ बीआरएस में शामिल हुए। केसीआर ने जीवन रेड्डी का पार्टी में स्वागत किया। साथ ही उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त करते हुए मंच से घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि सत्ता में आते ही पहला हस्ताक्षर हैद्रा को रद्द करने का करेंगे।

मुख्यमंत्री ए . रेवंत रेड्डी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए केसीआर ने कहा कि हैद्रा के नाम पर मूसी नदी तट के पास रहने वाले गरीबों के घरों को ढहाया जा रहा है। लोगों की नींद हराम करके रख दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ जनता के लिए नहीं बल्कि भू कब्जे और रियल एस्टेट धंधा करने के उद्देश्य किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूसी शुद्धिकरण का वे विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन गुंडागर्दी, अराजकता फैलाना गलत है। उन्होंने कहा कि हैद्रा के कारण भूमियों की दरें गिर चुकी हैं।

रियल एस्टेट पूरा टूट चुका है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ढाई साल तक शासन करने वाली सरकार ने एक भी जन कल्याणकारी योजना प्रारंभ नहीं की और सिंचाई क्षेत्र को तो हवा में छोड़ दिया है। भारास प्रमुख ने आगे कहा कि तेलंगाना पुनर्निर्माण यज्ञ शुरू करने का समय आ चुका है। इसके लिए बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर जग्तियाल से शुरुआत करनी होगी।

Ad

1.7% वोट से हारी थी बीआरएस पार्टी : केसीआर

केसीआर ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी के 39 विधायक जीते थे और बीआरएस केवल 1.7 प्रतिशत वोट से हारी थी परंतु इस बार शत प्रतिशत बीआरएस की सरकार बनेगी। उन्होंने पूरे भाषण में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कहीं पर भी नाम नहीं लिया लेकिन आलोचना करते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करते हुए सुबह होते ही केसीआर के मरने की राह देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हजार जन्म भी लेंगे तो भी मैं अभी नहीं मरूंगा।

अंतिम सांस तक सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर रैतु बंधु को राम-राम और दलित बंधु को जय भीम कर दिया जाएगा और वही हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व बीआरएस सरकार ने किसानों को रैतु बंधु के तहत 73 हजार करोड़ रुपए दिये थे। उन्होंने कहा कि जनता से मनमाने वादे कर धोखा दिया गया है। किसानों को यूरिया तक यह सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

यह भी पढ़ें… पूर्व विधायक राठौड़ बापू राव तेलंगाना जागृति में शामिल

केसीआर ने यूरिया के लिए किसानों को मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का उल्लेख करते हुए खिल्ली उड़ाई और कहा कि जब दुकानों में ही यूरिया नहीं है तो ऐप में कहां से आएगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विकल करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के कर्ज तक माफ नहीं किए। सिंगरेणी कोयला स्कैम, सिविल सप्लाई स्कैम के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि इस सरकार में सुबह उठते ही मीडिया में स्कैम, भू क़ब्ज़ों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट बेनिफिट तक यह सरकार नहीं दे पा रही है। पीआरसी बकाया जस का तस है बल्कि ग्राम पंचायतों को तक निधियाँ नहीं दी जा रही हैं। (विकास जगताप)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button