महिला विश्व कप : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

Ad

रोड्रिग्स की यादगार पारी, सात बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराया

नवी मुंबई, जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे बड़े मंच पर अपने जीवन की यादगार पारी खेली और उनकी नाबाद 127 रन की पारी की बदौलत भारत ने बृहस्पतिवार को यहाँ महिला विश्व कप के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पाँच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब दो नवंबर को फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिससे टूर्नामेंट को नया विजेता मिलेगा।

रोड्रिग्स 14 चौके जड़ित 134 गेंदों की नाबाद शतकीय पारी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड के शतक पर भारी पड़ गई, जिससे भारत ने नौ गेंद रहते पाँच विकेट पर 341 रन बनाकर महिला वनडे में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया। भाग्य ने भी रोड्रिग्स का अच्छा साथ दिया, जिन्हें कई बार जीवनदान मिला और उन्होंने इनका पूरा फायदा उाते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई, जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप के दो चरण में 15 मैच से चले आ रहे अपराजित अभियान को समाप्त किया।

हरमनप्रीत-रोड्रिग्स की साझेदारी से भारत ने पलटा मैच का रुख

जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत और रोड्रिग्स की आँखों में खुशी के आँसू थे। लिचफील्ड (119 रन) के शतक ने जहाँ बड़े स्कोर की नींव रखी, तो वहीं एलिस पैरी (77 रन) और एश्ले गार्डनर (63 रन) के अर्धशतकों ने स्कोर को मजबूती दी, जिससे एक गेंद पहले सिमटने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य दिया। भाग्य भी भारतीय टीम के साथ था, ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्ररक्षकों ने कैच करने के कई मौके गँवाए, जिसका फायदा मेजबान टीम को मिला।

रोड्रिग्स और हरमनप्रीत ने संयम से खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 167 रन की भागीदारी निभाई, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। हरमनप्रीत ने 88 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के जड़े। फॉर्म में चल रही प्रतिका रावल के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में शामिल हुईं शेफाली वर्मा (10) दूसरे ही ओवर में किम गार्थ की गेंद पर पगबाधा हो गईं।

मेजबान टीम ने फिर पॉवरप्ले में अपनी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (24 रन) का विकेट गँवा दिया। गार्थ की गेंद पर विकेटकीपर हीली ने कैच लपका, लेकिन अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। पर हीली ने रिव्यू लेने का फैसला किया, जिसमें गेंद मंधाना के बल्ले के किनारे से छूती हुई दिखी और ऑस्ट्रेलिया को 10वें ओवर में अहम विकेट मिल गया। इस समय भारत का स्कोर 59 रन था।

रोड्रिग्स की पारी से भारत की ऐतिहासिक जीत

रोड्रिग्स ने अपनी पारी के दौरान कट शॉट और स्वीप शॉट लगाने के साथ बीच-बीच में एक दो रन लेकर सतर्कता से पारी को आगे बढ़ाया। तो वहीं हरमनप्रीत ने अर्धशतक पूरा करते ही आक्रामकता बरतते हुए तहलिया मैकग्रा पर एक्स्ट्रा कवर में और एशले गार्डनर और काउ कॉर्नर पर छक्का जड़ा। भारत ने 30 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बना लिये थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय दो विकेट पर 193 रन था।

इस तरह टीम को 20 ओवर में जीत के लिए 150 रन की दरकार थी और उसके आ विकेट बाकी थे। रोड्रिग्स जब 82 रन पर थी, तब उन्हें हीली ने अलाना किंग की गेंद पर जीवनदान दिया। हरमनप्रीत को पैर की माँसपेशियों में खिंचाव से परेशानी हो रही थी, पर कुछ देर बाद उन्होंने अनाबेल सदरलैंड की गेंद को पुल किया लेकिन यह उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई और गार्डनर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। भारत को 36वें ओवर में तीसरा झटका 226 रन पर लगा।

दीप्ति शर्मा (24 रन, 17 गेंद, तीन चौके) और रिचा घोष (26 रन, 16 गेंद, दो चौके, दो छक्के) ने भी जीत में उपयोगी योगदान दिया। इससे पहले अगर बाएँ हाथ की स्पिनर श्री चरणी (49 रन देकर दो विकेट) ने 3-0-9-2 के तीसरे स्पैल में शानदार गेंदबाजी नहीं की होती, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे भी विशाल स्कोर तक पहुँच गई होती। श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) और फॉर्म में चल रही एनाबेल सदरलैंड (03) को आउट किया।

लिचफील्ड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रखा बड़ा लक्ष्य

चरणी ने भारत को पारी पर नियंत्रण लाने में मदद की, क्योंकि अन्य भारतीय गेंदबाजों को पिच पर संघर्ष करना पड़ रहा था, जिस पर उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही थी। वहीं कुछ गलतिया गई, लेकिन इसके बाद गार्डनर की 45 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के जड़ित पारी ने टीम को 300 रन के पार करा दिया। टीम एक गेंद रहते 338 रन के स्कोर पर सिमट गई। लिचफील्ड ने 93 गेंदों की पारी के दौरान 17 चौके और तीन छक्के जड़े। पैरी ने 88 गेंदों में छह चौके और दो छक्के जमाए।

लिचफील्ड और पैरी ने दूसरे विकेट के लिए 133 गेंदों में 155 रन की साझेदारी निभाई। पारी की शुरुआत में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे ओवर में एलिसा हीली का कैच छोड़कर उन्ह क्षेत्ररक्षण में भी हुईं, जिससे मेजबान टीम के लिए चीजें और मुश्किल हो गईं। बल्कि श्री चरण के इस स्पैल से ऑस्ट्रेलियाई रन गति धीमी हुई।

मेहमान टीम दो विकेट पर 220 रन के स्कोर से छह विकेट पर 265 रन तक पहुँचजीवनदान दिया। हालाँकि अंतिम एकादश में वापसी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान छ ओवर में सस्ते में आउट हो गईं। लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 77 गेंदों में तीसरा वनडे शतक जड़ दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़े स्कोर की नींव पड़ी। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी अभी तक टूर्नामेंट में केवल एक अर्धशतक ही लगा सकी थी।

स्कोर बोर्ड

ऑस्ट्रेलिया पारी : एलिसा हीली बो. गौड़ 05, फोबे लिचफील्ड बो. अमनजोत कौर 119, एलिस पैरी बो. राधा 77, बेथ मूनी का. रोड्रिग्स बो. श्री चरणी 24, अनाबेल सदरलैंड का. एवं बो. श्री चरणी 03, एशले गार्डनर रन आउट 63, तहलिया मैकग्रा रन आउट 12, किम गार्थ रन आउट 17, अलाना किंग का. रिचा बो. दीप्ति 04, सोफी मोलिनू बो. दीप्ति 00, मेगान शट नाबाद 01, अतिरिक्त : 13, कुल : 49.5 ओवर में 338 रन पर सभी आउट। विकेट पतन : 1-25, 2-180, 3-220, 4-228, 5-243, 6-265, 7-337, 8-336, 9-336, गेंदबाजी : रेणुका सिंह 8-0-39-0, क्रांति गौड़ 6-0-58-1, श्री चरणी 10-0-49-2, दीप्ति शर्मा 9.5-0-73-2, अमनजोत कौर 8-0-51-1, राधा यादव 8-0-66-1.

भारत पारी : शेफाली वर्मा पगबाधा बो. गार्थ 10, स्मृति मंधाना का. हीली बो. गार्थ 24, जेमिमा रोड्रिग्स नाबाद 127, हरमनप्रीत कौर का. गार्डनर बो. सदरलैंड 89, दीप्ति शर्मा रन आउट 24, रिचा घोष का. गार्थ बो. सदरलैंड 26, अमनजोत कौर नाबाद 15, अतिरिक्त : 26, कुल : 48.3 ओवर में पाँच विकेट पर 341 रन। विकेट पतन : 1-13, 2-59, 3-226, 4-264, 5-310, गेंदबाजी : मेगान शट 6-0-40-0, किम गार्थ 7-0-46-2, एशले गार्डनर 8-0-55-0, सोफी मालिनू 6.3-0-44-0, अनाबेल सदरलैंड 10-0-69-2, अलाना किंग 9-0-58-0, तहलिया मैकग्रा 2-0-19-0.(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button