घी आपूर्ति पर वाईएसआरसीपी के दावों का खंडन
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पी. केशव ने शनिवार को कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को भेजे गए घी के नमूनों की रिपोर्ट में पशु चर्बी होने की आशंका साफ तौर पर जताई गई थी और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायुडू ने भी इसी रिपोर्ट का हवाला दिया था।
केशव ने यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने टीटीडी लड्डू के लिए घी की खरीद को सिर्फ एक व्यापारिक सौदे की तरह देखा और उन्हें भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी में आस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ऐसा सनसनीखेज मामला सरकार के संज्ञान में आता है, तो क्या इसे जनता को नही बताया जाना चाहिए या 2022 की तरह दबा दिया जाना चाहिए? एक जिम्मेदार व्यक्ति के तौर पर मुख्यमंत्री नायडू ने इसे एक आंतरिक बैक में सामने रखा।
वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि 2022 में मैसूरु स्थित केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) को भेजे गए नमूनें की रिपोर्ट में भी घी के मिलावटी होने की बात सामने आई थी लेकिन जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने इस रिपोर्ट को दबा दिया। केशव ने कहा कि एनडीडीबी को भेजे गए घी के नमूनें की रिपोर्ट में पशु चर्बी होने की आशंका साफ तौर पर जताई गई थी और मुख्यमंत्री नायडू ने भी इसी रिपोर्ट का हवाला दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड ने घी की खरीद के लिए निविदा शर्तों में बदलाव किया जिससे कम कारोबार वाली छोटी कंपनियें के लिए रास्ता खुल गया।
240 करोड़ की घी मिलावट साज़िश
केशव ने कहा कि इस मामले में आरोपपत्र दाखिल कर चुके विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने साफ किया है कि घी में मिलावट से जुड़ी यह धोखाधड़ी करीब 240 करोड़ रुपये की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीटीडी के तत्कालीन अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी के निजी सहायक ने डेयरी कंपनियें से करीब चार करोड़ रुपये प्राप्त के और इस राशि को अन्य खातों में अंतरित कर दिया गया। हाल में एसआईटी ने नेल्लूर की एसीबी अदालत में अंतिम आरोपपत्र दाखिल किया है जिसमें घी में मिलावट के मामले में टीटीडी के नौ अधिकारियें, पाँच डेयरी विशेषज्ञों सहित कुल 36 लोगों पर अभियोग तय किए गए हैं।
यह भी पढे़: मिलावटी घी का घोटाला हिन्दुओं का अपमान : टीटीडी
मुख्यमंत्री नायडू ने सितंबर 2024 में आरोप लगाया था कि राज्य में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी वाले घी का इस्तेमाल किया गया, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। राज्य में 2024 में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग) की विधायक दल की बैक के दौरान नायडू ने आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नही बख्शा और करोड़ें श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी वाले घी का उपयोग किया गया। इन आरोपों के बाद पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और करोड़ें हिंदुओं की भावनें आहत होने का दावा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



