साइबर ठगी के 9 मामलों में 14 अरेस्ट

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने 15 से 24 अप्रैल के बीच 9 साइबर ठगी मामलों को सुलझाते हुए विभिन्न राज्यों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीएस के डीसीपी टी. साई मनोहर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरफ्तार 14 आरोपियों में से 11 ट्रेडिंग फ्रॉड से जुड़े हैं। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, एडवर्टाइजमेंट फ्रॉड और ऑनलाइन रिलेशनशिप फ्रॉड के एक-एक मामले सामने आए हैं।

साइबर क्राइम पुलिस ने 69 मामलों में कोर्ट के माध्यम से 375 रिफंड ऑर्डर हासिल कर पीड़ितों को कुल 1,14,90,586 की राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की। इस सप्ताह नक्का सोल्युशन्स नामक फर्जी एआई-आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए एक व्यक्ति से 1.88 करोड़ की ठगी करने का बड़ा मामला प्रकाश में आया।

फर्जी निवेश स्कीम से लाखों की ठगी, साइबर पुलिस की कार्रवाई

ठगों ने इंस्टाग्राम विज्ञापन, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए खुद को क्रिप्टो एक्सपर्ट बताकर पीड़ित को जाल में फंसाया। पहले छोटे निवेश पर नकली लाभ दिखाकर भरोसा जीता गया, फिर बड़ी रकम निवेश करवाई गई। बाद में टैक्स, प्रोसेसिंग फीस जैसे बहाने बनाकर और पैसे मांगे गए, लेकिन निकासी नहीं होने दी गई। इस मामले में तेलंगाना के मोहम्मद अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर आगे ट्रांसफर करता था।

फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप से 64.86 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार एक अन्य मामले में 5 पैसा कैपिटल लिमिटेड प्राइमरी मार्केट ट्रेडिंग अकाउंट नामक फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिए 64.86 लाख की ठगी की गई। ठगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर खुद को स्टॉक एडवाइजरी फर्म बताया और पीड़ित को आईपीओ व हाई रिटर्न स्कीम में निवेश के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : अदालत लाए गए आरोपी ने किया जज के सामने हंगामा

शुरुआत में नकली मुनाफा दिखाया गया, लेकिन बाद में निकासी के नाम पर भारी कमीशन मांगा गया और रकम ब्लॉक कर दी गई। इस मामले में आंध्र प्रदेश के तीन आरोपियों शेख इरफान, शेख निजामुद्दीन और वेलगा वंशी कृष्णा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करने की अपील भी की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button