ईरान से 17 तेलुगु भाषी सुरक्षित नयी दिल्ली पहुंचे

अमरावती, ऑपरेशन सिंधु के तहत युद्ध प्रभावित ईरान से अब तक कुल 20 तेलुगु भाषी नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से मंगलवार सुबह 17 लोग नयी दिल्ली पहुँचे। यह जानकारी दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन के आयुक्त ए. श्रीकांत ने दी।

1,713 भारतीयों को वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकाला”

विदेश मंत्रालय के इस अभियान से अब तक कुल 1,713 भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान के रास्ते सुरक्षित रूप से भारत लाया गया है। निकाले गए लोगों में अधिकांश छात्र, तीर्थयात्रियों और कामगार शामिल हैं, जिन्हें ईरान-अजराइल संघर्ष के बीच तत्काल निकालना था।

ऑपरेशन सिंधु 18 जून को शुरू किया गया था। इसके तहत ईरान में फंसे भारतीयों को पहले आर्मेनिया और फिर विशेष विमान के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है। पिछले कुछ सप्ताह में कई उड़ानें सफलतापूर्वक रहीं और संचालन अब भी जारी है। (भाषा) 

यह भी पढ़ेंराष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा पर उठाए सवाल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button