हैदराबाद में 2.1 किलो गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 2.1 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि जुबली हिल्स स्थित वेंकटगिरी कॉलोनी से प्रकाशम जिले के शिव साईं और प्रवीण को 2.1 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने आरकू से कम दाम में गांजा खरीदकर हैदराबाद में सप्लाई करने की योजना का खुलासा किया। आरोपियों के पास से 2.1 किलो गांजा, एक दोपहिया वाहन और चार सेलफोन जब्त किए गए। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जुबली हिल्स आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एक अन्य मामले में एसटीएफ ने जड़चर्ला के पास 1.3 किलो गांजे के साथ कौशिक और चंद्रशेखर नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वे छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की बिक्री कर रहे थे। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button