भारी मात्रा में अफ्राजोलम और एफेड्रीन ड्रग्स जब्त
हैदराबाद, हैदराबाद नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने आईडीए मौलाली की एक लेबोरेट्री में छापा मारकर 17.4 करोड़ रुपये मूल्य का 69.600 किलो अफ्राजोलम और एफेड्रिन ड्रग्स बरामद किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लेबोरेट्री में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अप्राजोलम और एफेड्रीन तैयार किया जा रहा था। तैयार किया गया ड्रग्स प्लास्टिक के दो ड्रमों में भरकर रखा गया था। दोनों ड्रग्स जब्त करने के अलावा इन्हें तैयार करने संबंधी 20 लाख रुपये की कच्ची सामग्री जब्त की गई। तैयार किया गया ड्रग्स सेंधी में मिलावट के लिए सेंधी कम्पाउंडों को बेचा जा रहा था।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : महिला यात्री के पास से सोने के आभूषण चुराने वाला गिरफ़्तार
विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 के दौरान हैदराबाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 9 मामले दर्ज कर 78 किलो अप्राजोलम, 1208 किलो गांजा, दो किलो चरस और क्लोबाजम नामक 26 ग्राम ड्रग्स बरामद कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जाँच के दौरान पता चला कि जिस लैब में अप्राजोलम और एफेड्रिन तैयार किया जा रहा था, उसे यह ड्रग्स तैयार करने का लाइसेंस प्राप्त नहीं है। पुलिस ने लैब को सील कर ड्रग्स तैयार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





