तेलंगाना में 2.16 लाख लड़कियों का हुआ बाल विवाह : जाति सर्वेक्षण

Ad

हैदराबाद, सरकार द्वारा हाल ही में किए सार्वजनिक जाति सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक तथा शैक्षिक असमानताओं को उजागर किया गया है। सर्वे में सामने आया कि राज्य में 2.16 लाख लड़कियों का बाल विवाह हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सर्वेक्षण के निष्कर्षों ने राज्य में महिलाओं की स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना में 18 वर्ष से कम आयु की लगभग 2.16 लाख लड़कियों के विवाह की बात सामने आई है, जो कुल किशोरियों का पाँच प्रतिशत है। इस मामले आयंगर और अय्यर समुदायों में बाल विवाह की दर 21.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जो राज्य के औसत से पाँच गुना अधिक है। इसी तरह जैन समुदाय में यह दर राज्य के औसत से दोगुनी यानि 11 प्रतिशत पाई गई।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना जाति सर्वेक्षण: रेड्डी समुदाय के पास 13.5% भूमि का स्वामित्व

Ad

कुछ समुदायों में औसत से नीचे लिंग अनुपात दर्ज

लैंगिक अनुपात के मामले में राज्य का औसत 0.98 रहा। हालांकि विभिन्न समुदायों के बीच इसमें काफी भिन्नता देखी गई। गोंड और कोया जैसी अनुसूचित जनजातियों के साथ माला व मडिगा जैसी अनुसूचित जाति समूहों में महिलाओं का अनुपात पुरुषों की तुलना में बेहतर है। इसके विपरीत, आयंगर, जैन, राजू और सामान्य श्रेणी के मुस्लिम समुदायों में लिंग अनुपात औसत से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में यह रिपोर्ट दर्शाती है कि तेलंगाना की लगभग दो-तिहाई महिलाएँ 10वीं कक्षा से आगे नहीं बढ़ पाईं। शैक्षिक पिछड़ेपन का सबसे गंभीर प्रभाव अनुसूचित जनजाति की कोलम महिलाओं पर देखा गया है, जिनमें से 83 प्रतिशत 10वीं से आगे नहीं पढ़ सकीं, हालाँकि ब्राह्मण, राजू, जैन, कोमती तथा कम्मा समुदायों की महिलाओं की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रही।

ब्राह्मण महिलाओं में शैक्षिक पिछड़ापन सबसे कम 36.2 प्रतिशत दर्ज किया गया। रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति समूहों के भीतर शैक्षिक स्तर में विविधता है। उदाहरण के लिए माला समुदाय की महिलाएँ राज्य के औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इन आँकड़ों के आधार पर सरकार ने आने वाले समय में लक्षित शैक्षिक हस्तक्षेप और सामाजिक सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button