1.09 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने 1.09 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पुराना पुल से अत्तापुर की रोड़ पर निरीक्षण के दौरान जियागुड़ा स्थित एक गौशाला के निकट से दोपहिया पर संदिग्ध जा रहे धनराज सिंह को 1.09 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में धनराज ने जे. अनिल सिंह के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया, जिसके बाद अनिल को भी धर लिया गया। दोनों आरोपियों को दोपहिया, गांजा, दो सेलफोन्स समेत आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



