हैदराबाद में हिरण के मांस के साथ 2 गिरफ्तार, 2 जोड़ी सिंग जब्त

हैदराबाद, पुराने शहर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। टोलीचौकी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरण के मांस और सिंग की तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित हिरण का मांस और सिंग बरामद किए गए।

टोलीचौकी पुलिस ने प्रतिबंधित हिरण के 10 किलो मांस, तीन जोड़ी सिंग के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दक्षिण-पश्चिम के डीसीपी चंद्रमोहन ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा टोलीचौकी, सब्जा कॉलोनी में हिरण का मांस होने की सूचना दी गई।

यह भी पढ़े : काले हिरण के सींग के साथ पकड़ा गया व्यक्ति

इसके बाद छापेमारी करते हुए सब्जा कॉलोनी के डॉक्टर मोहम्मद सलीम मूसा (47) व बाजार घाट के रियल एस्टेट कारोबारी मोहम्मद इकबाल (48) को 10 किलो हिरण के मांस, 3 जोड़ी हिरण के सिंग, चौपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। बताया गया कि आरोपी वन्य क्षेत्रों में हिरण का शिकार कर उसका मांस बेच रहे थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button