21वीं सदी लीडरशिप प्रोग्राम : हार्वर्ड में क्लास अटेंड करेंगे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में लीडरशिप: 21वीं सदी प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। सीएमओ ने बताया कि इससे रेवंत रेड्डी स्वतंत्र भारत में आईवी लीग में किसी प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले पहले मुख्यमंत्री बनेंगे।
प्रोग्राम का नाम 21वीं सदी के लिए नेतृत्व (अराजकता, संघर्ष और साहस) है। मुख्यमंत्री आगामी 25 से 30 जनवरी तक हार्वर्ड प्रोग्राम में क्लास अटेंड करेंगे। इस दौरान वे कैम्ब्रिज में कैनेडी स्कूल के कैंपस में ही रहेंगे। क्लास में पाँच महाद्वीपों के 20 से अधिक देशों के छात्र होंगे। इस प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री कक्षाओं में भाग लेंगे और असाइनमेंट करने के साथ-साथ होमवर्क भी जमा करेंगे।
यह भी पढ़ें… आईएसओआई-2026 राष्ट्रीय सम्मेलन 4 सितंबर से
इसके अलावा साथी ग्लोबल प्रतिभागियों के साथ ग्रुप प्रोजेक्ट भी करेंगे। प्रोग्राम में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों, अलग-अलग समय और इतिहास के युगों से केस स्टडी का विश्लेषण किया जाएगा। मुख्यमंत्री को हार्वर्ड से प्रोग्राम कोर्स सर्टिफिकेशन मिलेगा, जो भारतीय इतिहास में पद पर रहते हुए किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री के लिए पहला होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



