सिडबी के हैदराबाद कार्यालय में मनाया गा 35वाँ स्थापना दिवस समारोह

हैदराबाद, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) देश में सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास के लिए शीर्ष वित्तीय संस्था है। आज सिडबी ने 35वाँ स्थापना दिवस मनाया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज मित्तल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बैंक के लिए बढ़िया कारोबार करने पर बधाई दी। साथ ही इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

सिडबी के हैदराबाद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी महाप्रबंधक वी. चंद्रमौली ने किया। चंद्रमौली ने सभी को सिडबी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सिडबी की यात्रा की जानकारी दी और एमएसएमई के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में क्वालिटी टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सी. रवि चंद्रमौली उपस्थित थे, जो सिडबी के काफी पुराने ग्राहक हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… राजभवन में मनाया गया ओड़िशा स्थापना दिवस

उन्होंने सिडबी से प्राप्त सकारात्मक सहयोग एवं त्रण सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए सिडबी की प्रशंसा की। उन्होंने कारोबारी यात्रा की चुनौतियों का जिक्र कर उनसे उबरने के अनुभव साझा किए।अवसर पर उप महाप्रबंधक पी.वी.एस. लक्ष्मी नारायणा, उप महाप्रबंधक टी. विद्यासागर, अन्य अधिकारी तथा स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button