72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैम्पियनशिप : राजस्थान ने तेलंगाना को 44-21 से दी मात

हैदराबाद, मेजबान तेलंगाना की महिला कबड्डी टीम राजस्थान के हाथों 21-44 से 72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैम्पियनशिप के उद्घाटन मैच में हार गई। यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में तेलंगाना कबड्डी संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन मेजबान टीम राजस्थान के समक्ष हथियार डालते हुए 23 अंकों के अंतर से पराजित हो गई। अन्य मैचों में दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को एकतरफा मैच में 61-14 से, हिमाचल ने असम को 49-24 से, हरियाणा ने झारखंड को 62-16 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि तेलंगाना खेल प्राधिकरण के चेयरमैन शिवसेना रेड्डी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस 4 दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 30 विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों की 464 महिला कबड्डी खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय एवं अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान आगामी सितंबर माह में जापान में आयोजित होने वाली एशियाई खेल तथा विश्व कप के लिए भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Ad

यह भी पढ़ें… ब्रैडमैन की कैप 4.6 लाख डॉलर में नीलाम

आयोजकों के अनुसार, इस चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल मैच से लेकर फाइनल तक का सीधा प्रसारण जीओ हॉटस्टार पर किया जा रहा है। इस चैम्पियनशिप में भाग ले रहे विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारियों को नि:शुल्क भोजन एवं आवास प्रदान किया जा रहा है। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button