डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर्नामेंट : शुभंकर शर्मा की लय बरकरार

हैदराबाद, पूर्व चैम्पियन शुभंकर शर्मा दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 20 अंडर 196 के स्कोर के साथ डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) के तीसरे राउंड के पश्चात बढ़त बनाए हुए हैं। यहाँ बाउल्डर हिल्स गोल्फ कोर्स तथा कंट्री क्लब गोल्फ कोर्स हैदराबाद में जारी प्रतियोगिता के तीसरे दिन 6 बार डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर्नामेंट के चैम्पियन शुभंकर शर्मा आज तीसरे दिन भी नियंत्रण भरे स्ट्रोक लगाकर कुल 20 अंडर 96 स्कोर के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं दिल्ली के राशिद खान 67-70-66, चंडीगढ़ के अनगद चीमा 68-69-66 तथा हैदराबाद के विशेष शर्मा 65-70-68 के साथ अगले स्थानों पर चल रहे हैं। शर्मा ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि आज तीसरे दिन ज्यादातर स्ट्रोक्स सटीक दिशा में लगे, जिसके चलते बढ़त बरकरार है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में थोड़ी-बहुत हवाओं के रुख के कारण दिक्कत पेश हुई, लेकिन जल्द ही सब कुछ काबू में आ गया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के दौरान ज्यादा गल्तियाँ न करते हुए संयम बरतकर थोड़ा दिमाग खेल पर केंद्रित किया, जिस कारण अच्छे परिणाम आए। (सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें… शुभंकर शर्मा ने बाउल्डर क्लासिक में बनाई बढ़त
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



