एफटीसीसीआई में मनाया गया 79वाँ स्वाधीनता दिवस

हैदराबाद, तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति भाव से मनाया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, उद्योग जगत के वरिष्ठ सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे। एफटीसीसीआई के अध्यक्ष आर. रविकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. माहेश्वरी, उपाध्यक्ष श्रीनिवास गरिमेला, सचिव वीना, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने रेड हिल्स स्थित फेडरेशन हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

रविकुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सम्मानित करने और स्वतंत्रता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। हर भारतीय देशभक्त है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एकता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत एक मजबूत और वैश्विक रूप से सम्मानित राष्ट्र है। भारत अजेय है। विश्व देख रहा है कि भारत अमेरिका द्वारा शुरू किए गए टैरिफ युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए हर नागरिक में राष्ट्रीय गर्व की भावना पैदा करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… देश की तस्वीर बदलने में तेलंगाना की अहम भूमिका

एफटीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. माहेश्वरी ने कहा कि स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती। यह संघर्षों के माध्यम से अर्जित की जाती है। पिछले 79 वर्षों में भारत ने अद्भुत प्रगति की है। हालाँकि इतने पर ही संतुष्ट होकर नहीं रहना चाहिए। हमें एकता के सूत्र में बंधकर और मजबूत होना होगा। आज भारत दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है। इसकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और जीडीपी लगातार बढ़ रही है। देश विदेशी निवेश के लिए विश्व की सबसे पसंदीदा जगह भी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button