होली खेलने के बाद नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत

कोत्तागुडेम, राज्य के कोत्तागुडेम ज़िला स्थित मनुगुर क्षेत्र में होली उत्सव मनाने के बाद नहाने के लिए गोदावरी नदी में उतरे दो लोग गहरे पानी में डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्लेपल्ली में रहने वाले लगभग 15 युवकों ने मंडल स्थित सिंगरेनी पार्क के पास होली मनाई। रंगोत्सव के बाद सभी युवक गोदावरी नदी में स्नान करने गए।

भोजन करने के बाद युवक अपने-अपने घर लौटने लगे, तभी पद्मगुडेम गाँव निवासी सिंगरेनी कर्मचारी पी. प्रसाद( 35), वाहन चालक गुंडी नागेश्वर राव (40) दोबारा नदी में स्नान करने उतर गए। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और लापता हो गए। साथियों ने तत्काल नदी में उतरकर उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पति की हत्या करने वाली को 10 वर्ष जेल

सूचना मिलते ही मनुगुर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शाम तक खोजबीन जारी रखी। अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। इसी बीच, आज सुबह तैराकों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि नदी के कुछ हिस्सों में अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे ऐसे हादसे हो जाते हैं। मनुगुर टाउन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज़ कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है। इस घटना से गाँव में शोक की लहर है।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button