आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश के अनुसार, कम्मरावरिपल्ली गांव में एक जोरदार विस्फोट के कारण दो मकान ध्वस्त हो गए।

सतीश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कदिरी मंडल के कम्मरावरिपल्ली गांव में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ, उसमें तेलंगाना के मजदूर रह रहे थे। (भाषा)
यह भी पढ़े– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



