डीजीपी पद के लिए तीन नामों पर विचार-विमर्श

हैदराबाद, राज्य सरकार ने तेलंगाना उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। यूपीएससी ने बताया कि राज्य सरकार की सिफारिशों पर उसने पिछले माह 12 मार्च को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे।

राज्य सरकार ने बताया कि इन तीन नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस बी. विजयसेन रेड्डी ने शिवधर रेड्डी की कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्ति को चुनौती देने वाली टी. धनगोपाल राव की याचिका पर सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने महाधिवक्ता ए. सुदर्शन रेड्डी द्वारा दी गई इस दलील पर विचार करते हुए कि सरकार यूपीएससी से प्राप्त तीन नामों पर विचार कर रही है। सहमति जताते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल तक स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें… श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वर्षीतप अनुमोदना समारोह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button