दूरदर्शन एंकर के खिलाफ बेगम बाज़ार पुलिस स्टेशन में शिकायत
हैदराबाद, तेलंगाना युवा कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन गुडूरू निखिल रेड्डी ने दूरदर्शन चैनल के एंकर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि लाइव डिबेट में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अनुचित भाषा का उपयोग किया गया।
निखिल रेड्डी ने शिकायत में कहा है कि राहुल गांधी को सावरकर के जूते की धूल के समान बताकर अपमानजनक और घृणास्पद टिप्पणियाँ की गयी हैं। यह टिप्पणियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करने वाली हैं और जनता में भ्रम पैदा करने वाली हैं। कांग्रेसी नेताओं ने संबंधित एंकर और प्रसारण के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस के प्रावधानों के अनुसार एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें… ‘अराइव एंड अलाइव’ रोड सेफ्टी अभियान का तीसरा चरण शुरू
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



